रोटी-पानी-बिजली-सड़क चाहिये, या पेशाब के बाद सुखाने के लिये ढेलों पर सब्सिडी ? (वहाबी आंदोलन के बहाने)

कल के ‘द हिन्दू’ में एक लेख पढ़ा। प्रसिद्ध विधिवेत्ता राम जेठमलानी ने नई दिल्ली में आतंकवाद पर हुए कानूनवेत्ताओं के एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में ‘वहाबी आन्दोलन’ और उग्रवाद में तार जोड़ने की कोशिश क्या की, सउदी राजदूत फैसल-अल-तराद ऐंठकर वॉकआउट कर गये। बाद में विधिमंत्री वीरप्पा मोइली को यह स्पष्टीकरण देना पड़ा कि यह भारत सरकार के आधिकारिक विचार न समझे जायें। पूरा लेख आप यहाँ पढ़ सकते हैं।

मैं ऐसे किसी विषय पर लिखना नहीं चाहता था, जिससे विवादों की बू आये। विगत कई दिनों से
ब्लॉगजगत में चल रहे काल-कलौटी (कीचड़-मिट्टी-गू उछालने) और ‘मैं’ की प्रवृत्ति को तुष्ट होते देख रहा था। हँसी आती थी कि इन्हें बचपन में मम्मी ने शायद ‘कॉम्प्लान’ नहीं पिलाया, तभी आज भी ‘बड़े’ (मानसिक रूप से) नहीं हो पाये। लेकिन अब तो हद ही हो गई। अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भी अब कुट्टी-कुट्टी होने लगी।

दु:ख इस बात का है कि मोइली साहब को यह वाहियात स्पष्टीकरण देने की जरूरत क्यों आन पड़ी? मरहूम मुहम्म्द इब्न अब्द-अल-वहाब से ही धर्मचक्र प्रवर्तन की शिक्षा लिये उनके शागिर्द आज जो ‘क़त्ताल’, ‘कुफ़्र’, और जिहाद-जिहाद खेल रहे हैं, वह क्या किसी से छुपा है??

सुधारवादी आंदोलनों की प्रवृत्ति अंतर्मुखी होती है- होनी चाहिये। सनातन धर्म में सतत सुधार के लिये जगह है। व्यक्तिगत अवधारणाएं हैं। कुरीतियां भी हैं, भले ही ज्यादातर सामाजिक हों। इतना कुछ है, इसलिये सुधार भी हैं। स्वामी दयानन्द ने कभी कहा था- “हमारे समाज की परंपरा थी कि कुप्रथाओं को, ग़लत कार्य करने वालों को, कुरीतियों को सड़ी उंगली की तरह काट कर फेंक दिया जाता था। यह वाजिब भी था। जबसे हमने गलितांग को अपना ही अंग मानकर काट फेंकने से इनकार किया है, तबसे यह विष समूचे शरीर में व्याप्त हो गया है।”

लेकिन कभी इन कुरीतियों का जिम्मेदार बाहरी कारकों को मानकर अपना पल्ला झाड़ लेने की कोशिशें नहीं हुईं। कभी अपने को घोंघे के कवच में क़ैद कर दुनिया को अपना दुश्मन मानने का प्रयास नहीं किया गया।

लेकिन वहाबियों ने अपने धर्म के पिछड़ेपन का जिम्मेदार ख़ुद को छोड़कर पूरी दुनिया को माना। भारत में इनके इतिहास का विवेचन करें तो पता चलता है कि सिख राज्य, जिसके अंतर्गत ये आते थे, के खिलाफ़ इन्होंने जिहाद छेड़ा था। जीर्ण-शीर्ण सिख राज्य वैसे ही पतन की कगार पर था। अंग्रेजों के दो धक्कों में भहरा गया। पंजाब के विलय के बाद जिहाद का मुँह अंग्रेजी हुकूमत के ख़िलाफ़ मोड़ दिया गया, जिसकी वजह से इन्हें तथाकथित रूप से देशभक्ति का तमगा मिल गया। लेकिन जब सिखों से कई गुना सशक्त और परिमार्जित सैन्य वाले अंग्रेजों ने इन्हें कुत्तों की तरह दौड़ा कर मारना शुरु किया, तो बड़ी मुश्किल से इन्हें मस्जिदों में पनाह मिली। वहाबियों ने स्वधर्मियों पर भी कोई कम जुल्म नहीं ढाये। यहाँ तक कि पैगंबर मुहम्मद की क़बर भी खोद डाली गई, ताकि उसपर भी मजार न खड़ी हो जाय।

और इसी गौरवशाली(?) विरासत का दंभ भर रहे सउदियों को आईना दिखाना बहुत बुरा लगता है, क्योंकि उसमें उनकी सच्ची और विद्रूप शक्ल प्रतिबिम्बित होती है। मुस्लिम जगत को यह बात आँख-कान खोलकर देख-समझ लेनी होगी कि पेट्रो-डॉलर में आकंठ डूबे ये शेख-सुल्तान इस्लाम की तरक्की के लिये क्या कर रहे हैं?

ये माइल-हाई टॉवर बना रहे हैं, पॉम आइलैंड बना रहे हैं, शारजाह-अबूधाबी में बैठकर मैच फिक्सिंग के रैकेट चला रहे हैं, घुड़दौड़ में पैसे लगा रहे हैं, आदि आदि…

और मजहब की तरक्की के लिये सिमी और हूजी जैसे संगठनों को आर्थिक मदद से महराजगंज, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, लखीमपुर, बहराइच जैसे भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में धड़ाधड़ मदरसे खुलवा रहे हैं। ये मदरसे क्या सिखा-पढ़ा रहे हैं, यह ‘जगजाहिर रहस्य’ है। एक पूरी की पूरी पीढ़ी ख़म की जा रही है शाने-ख़ुदा में।

भले ही नाइजीरिया, अंगोला, सोमालिया में लाखों मुसलमान भूख से मर जायें, कोई शेख अल्लम इब्न सल्लम एक धेला वहाँ उनकी रोटी के नाम नहीं दे सकता वर्ल्ड फूड प्रोग्राम में। कहाँ चली जाती है ‘मुस्लिम हैं हम वतन है सारा जहाँ हमारा’ की इक़बालिया बाँग??

मुस्लिमों के पास विकल्प है- मुख्यधारा में आने का। लेकिन पहले उन्हें इन उलेमाओं को आईना दिखाना होगा। उन्हें तय करना होगा कि रोटी-पानी-बिजली-सड़क चाहिये, या पेशाब के बाद सुखाने के लिये ढेलों पर सब्सिडी। छुई-मुई न बनें, सीना तान कर राष्ट्र की मुख्यधारा में शामिल हों। किसी अब्दुल कलाम को, अल्ला रक्खा रहमान को, ज़हीर खान, आसिफ इक़बाल को राष्ट्रभक्ति का प्रमाण देने की जरूरत नहीं है; किसी आम मुसलमान को भी राष्ट्रभक्ति का प्रमाण देने की जरूरत नहीं है। मुस्लिमों को यह प्रमाण अपने बात-बेबात फतवे देने वाले उलेमाओं और मुफ़्तियों से माँगना चाहिये।

एक ईमानदार कोशिश जारी है इंट्रोस्पेक्शन की। एक मर्द मोमिन है। खुद को उम्मी कहता है। खुलकर सामने आ जाये तो नेट पर मौजूद मौलाना लोग उसके सर पर भी ईनाम रख देंगे। लोग उसे काफ़िर तक कह गये, लेकिन डटा हुआ है। उस शख्स के हौसले को सलाम कीजिये…… हर्फ़-ए-ग़लत।

ठेलनोपरांत: एक पारिवारिक आयोजन में व्यस्तता के कारण अभी कुछ दिन अनियमित रहूँगा। यह पोस्ट भी स्वयं टाइप नहीं कर पा रहा, ।आपकी पोस्टों पर टिप्पणी तो दूर की बात है। क्षमाप्रार्थी हूँ।

एक बात और... गिरिजेश जी को धन्यवाद! हर्फ़-ए-ग़लत तक ले जाने के लिये

हजार रुपये का चालान, 45 रुपये की ब्रांडी और बर्फ़ का नामोनिशान नहीं…. लब्बोलुआब- मनाली मत जइयो गोरी राजा के राज में।

बहुत देर से सोच रहा था कि क्या शीर्षक रखूँ। फाइनली ये ग़दर शीर्षक दिमाग में भक्क से चमक उठा और हमने उसे यहाँ ला धरा।

सबको दुआ-सलाम। इतने दिन से गायब रहने के कारण दो थे- एक गोबरपट्टी में बसे अपने गाँव की यात्रा, दूसरी लौटते ही बर्फ़पट्टी© में बसे मनाली की यात्रा।

DSC00721असल में बारहवीं में गणित पढ़ने के जुर्म में बी.टेक. करने की जो सजा मिली, वो माशाअल्लाह ख़त्म होने के कगार पर है। तो हमने भी सोचा कि पारी के सेकेंड लास्ट ओवर में यार-दोस्तों के साथ कहीं घूम आयें। लेकिन पता नहीं किस बीरबावन घड़ी में प्रोग्राम बनाया था! सब कुछ फ़रिया जाने के बाद निकलने के एक दिन पहले किसी ब्लूस्टार कंपनी का नोटिस आया कि आपके कॉलेज के बी.टेक. बेरोजगारों की गिनती में कुछ कमी करने के इच्छुक हैं…. चिरंतन ग्रीष्म के पश्चात सावन की पहली फुहार की तरह आई प्लेसमेंट की आकांक्षा ने आर्थिक मंदी की मार में झुलसे दारुण, दुःख विगलित हृदयों पर अपनी कृपादृष्टि फेरी तो सालों के भूखे-नंगे अनप्लेस्ड बन्धु फेशियल कराके क्लीन शेव हो अपनी-अपनी सीवी में लिखाने लगे…To Carve a Niche In Your Prestigious Organization …..

DSC01113परम दलिद्दरई की घनघोर कालिमा में साक्षात भगवान अंशुमालि की तरह उदित इस दैदीप्यमान कंपनी के शुभागमन की सूचना ने 39 यायावरों की लिस्ट से 17 के पत्ते काट दिये। टूर तो कैंसिल होना नहीं था, बस पर-हेड बजट ड्यौढ़ा हो गया।

लेकिन इन सत्रह नसुड्ढों की हाय ऐसी लगी कि कस्सम से पूरा टूर सत्यानाश हो गया।

चरण १: बरेली से चंडीगढ़

बहुत आलीशान यात्रा रही। शहर से बाहर निकलते ही ग़दर ट्रैफिक जामDSC00777 मिला। तीन घंटे इस जाम में ही निकल गये। उसके बाद किसी तरह भोर होते होते बिजनौर पहुँचे, तो वहाँ से चंडीगढ़ की 200 किमी की यात्रा में ‘पंचाशीतेरधिकमपनीते तु वयसि’ ड्राइवर ने 10 घंटे लगाये। कुल मिलाकर शाम के पांच बजे पंचकुला के ‘गुरुद्वारा नाढा साहिब’ पहुँचे। अब इसे हमारी Austerity Drive समझिये या बजट बचाने की कवायद, 39 से 17 होते ही सारे पड़ाव होटल से गुरुद्वारों में, और सारे रेस्त्रां-भोज लंगर में तब्दील हो चुके थे।

खैर, दर्शन करने और प्रसाद पाने के बाद चंडीगढ़ घूमने निकले तो पता चला कि सारे गार्डन बंद हो चुके हैं। बचा एक सेक्टर घूमने का कार्यक्रम तो हमें बताया गया था कि सेक्टर सेवेनटीन घूमना, और यहाँ ड्राइवर अड़ गया कि उसे सिर्फ़ सतारा घुमाने को कहा गया था। बड़ी जद्दोजेहद के बाद पता चला कि पंजाबी में सत्रह को सतारा कहते हैं।

चंडीगढ़ में प्रसिद्ध है कि शाम को राशन से पहले ठेके की दुकान खुलती है, वो भी शेष भारत से लगभग आधे दाम पर। DSC00746फिर क्या था, सतारा में बस रुकते ही दिन भर के प्यासे चकोरों का झुंड लक्ष्य की तरफ भागा। स्वाति की पहली बूँद हलक के नीचे उतरी भी नहीं थी कि एक ठुल्ले (पुलिसवाले) ने सारे तृषार्त बन्धुओं को धर दबोचा। पता चला कि बेटा ये यूपी नहीं है जहाँ सड़क को शौचालय बनाओ या मधुशाला, कोई फ़िक्र नहीं। चंडीगढ़ में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्र-मदिरा-पान पर सख्ती से रोक है। इस सच्चाई से रू-ब-रू होने में बच्चों के हजार-हजार रुपये लगे। फिर तो उन्होंने कितनी भी पी, नशा हुआ ही नहीं।

जिन्हें खाना था वे खाकर, और शेष लोग पीकर आगे की यात्रा के लिये सवार हुए। यह तय हुआ, कि लौटानी में समय रहा तो चंडीगढ़ फ़िर घूमेंगे।

चरण २: चंडीगढ़ से मनाली

लगभग 350 किमी की यात्रा ड्राईवर साब ने १० घंटे में पूरा करने का वचन दिया। सड़क बहुत बेहतरीन थी। रात में अहसास ही नहीं हुआ कि बस चल भी रही है। सुबह उठने पर पता चला कि वाकई चल नहीं रही थी। सबको सोता देखकर पेचिश-आंत्रशोथ आदि बहु-बीमारी पीड़ित ड्राईवर साब ने भी चार घंटे की नींद मार ली।DSC00799

हिमाचल के पहले जिले मंडी में एक ढाबे पर सुबह का नाश्ता इत्यादि करते हुए सभी शाम ५ बजे मनाली पहुँचे। भूख से आंते सिकुड़ गईं थी। होटल में नहा धोकर सब खाने-पीने निकले। लेकिन उन 17 नसुड्ढों की हाय ने यहाँ भी पीछा नहीं छोड़ा। पता चला कि एक प्रागैतिहासिक मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ है, जिसके उपलक्ष्य में समूचा शहर बंद है और सभी लोग विशाल भंडारे में भोजन करेंगे। जिसे जल्दी है, या भंडारे में सड़क पर पालथी DSC00879मारकर सुबह से बिखरे हुए चावल-सब्जियों के ढेर में बैठकर नहीं खा सकता, वो भूखा मरे। वा ह रे गुंडागर्दी…….

सॉफीस्टिकेटेड लड़्कियों ने अखबार दिये- बैठने को भी, बिछाने को भी। तब जाकर कहीं युगों की क्षुधा शांत हुई। पर सच्ची में, खाना कतई चीता बना था। मजा आ गया। रात्रि विश्राम हुआ। तय हुआ कि अलस्सुबह रोहतांग के लिये निकल चलेंगे।

चरण ३: मनाली से रोहतांग

मनाली से रोहतांग करीबन DSC0089755 किमी दूर है। भारत और चीन के बीच प्राचीन रेशम मार्ग (Silk Route) का एक महत्वपूर्ण पड़ाव। भारत को तिब्बत से जोड़ने वाला दरवाजा- रोहतांग दर्रा। मनाली के आगे केवल विशेष टूरिस्ट बसें, ट्रैवेलर या स्कॉर्पिओ जैसी गाड़ियाँ जाती हैं। लगभग दो घंटे का रास्ता, लगातार चलते रहे तो।

रास्ते में एक जगह भू-स्खलन की वजह से रुकना पड़ गया। जेसीबी अपना काम कर रही थी। मेरी नजर आसपास के पत्थरों पर पड़ी। स्थानीय लोग इन्हें चाँदी के पत्थर कहते हैं। बेहद चमकदार सोने-चाँदी जैसे पत्थर, और DSC00999रेत भी उतनी ही महीन चमकदार। एस्बेस्टस और मैंगनीज से भरपूर। इतना ज्यादा मिनरल-कंटेंट कि पत्थर तो लगे ही नहीं। लोगों ने बताया कि अभी यहाँ कहाँ, असली खजाने तो लद्दाख में हैं। समझ में आया कि इस इलाके पर चीन की लार क्यों टपक रही है! सोचा कि एकाध पत्थर उठाकर घर ले चलूँ, लेकिन हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम इस मामले में बहुत सख्त है। यह सोचकर रख दिया कि कहीं लेने के देने न पड़ जायें।

मुख्य रोहतांग पर तो बर्फ़ के नामोनिशान नहीं थे। इससे ज्यादा बर्फ़ तो रास्ते में थी। जमे हुए झरने, नदियाँ। पता चला DSC00992कि चार दिन पहले उपर के पहाड़ों पर बर्फ़ गिरी है। फिर क्या था! नि कल लिये उपर की तरफ। वहाँ बर्फ के दर्शन हुए। पर्याप्त बर्फ़ थी। दो-एक घंटे बर्फ़ के गोलों से लड़ाई भी हुई। मन अघा गया लेकिन असलहे ख़त्म नहीं हुए।

जबर्दस्त ठंड थी वहाँ। चटख धूप में भी हाथ-पैर गल रहे थे। दो-चार भाई लोगों ने मनाली से ली हुई ब्रांडी के घूँट लिये, तो बर्फ़ हाथों में आकर पिघलने लगी। अपने साथ तो यह सुविधा भी नहीं थी..

DSC01082कहते हैं बी.टेक. 3 B के बिना अधूरा है। (B)ike, (B)eer, और (B)abe. वतन से इतनी दूर बाइक का तो सवाल ही नहीं पैदा होता। एक मोपेड थी तो वह घर पे जंग खा रही है। दूसरी B या उसके वैरिएंट आजमाने की हिम्मत आज तक नहीं हुई। रही बात तीसरी B की तो वो अभी अंडर-कंसिडरेशन है। तो मसला ये हुआ कि हम कोई रासायनिक क्रिया तो करते नहीं इसलिये भाई लोग हर दस मिनट पर मुझे हिला-हिलाकर चेक करते रहे कि भइया हो ना…….

सारी स्नो-फाइटिंग के पश्चात वापस मनाली लौटे। रात्रि विश्राम के पश्चात सुबह वापस चंडीगढ़ लौटने का कार्यक्रम था।

चरण ४: मनाली से बरेली

यात्रा के इस चरण में सुबह छः बजे निकलकर शाम 3 बजे तक चंडीगढ़ पहुँचने का कार्यक्रम तय था। फ़िर चंडीगढ़ घूमकर रात-बिरात बैक टू पैवेलियन लौटने का कार्यक्रम था। लेकिन बुजुर्गवार ड्राईवर की कृपा सेDSC01116 यह सब संभव नहीं हो सका। चंडीगढ़ पहुँचते पहुँचते फिर 5 बज गये। सौभाग्यवश एक पिंजौर गार्ड्न घूमने को मिल गया। और उन 1 7 नसुड्ढों की हाय फिर लगी। गुरुवार की वजह से सारे अच्छे सेक्टर बंद मिले। सो मन मसोसकर वापसी की यात्रा प्रारंभ हुई। चूँकि अगले दिन एक और बुकिंग थी, इसलिये जो रास्ता जाते समय 17 घंटे में तय हुआ था, वापसी में वही चंडीगढ़-बरेली मार्ग 9 घंटे में तय हुआ। लौट के फिर वही कॉलेज, फिर वही कुंजो-क़फ़स, फिर वही सैयाद का घर…

DSC00983

ठेलनोपरांत: कल पता चला कि ब्लूस्टार ने जिन बच्चों को सेलेक्ट किया था, अब उनसे 25000 माँग रही है ट्रेनिंग के वास्ते। फिर उन्हे तीन महीने 10000 के भत्ते पर रखकर उनके टैलेंट को परखा जायेगा। फिर जो चीते बचेंगे, उन्हें नौकरी दी जायेगी। लब्बोलुआब ये कि वे सारे नसुड्ढ अब प छता रहे हैं कि घूम क्यों नहीं आये। हमें तो बस अटल जी की एक कविता की पहली लाइन याद आ रही है-

मनाली मत जइयो गोरी राजा के राज में..

DSC00881DSC00869

राष्ट्रीय पर्व से ड्राई-डे का सफ़र…(भाग-२)

गाँधीजी का मक़सद स्पष्ट था- ब्रिटिश सत्ता से सबसे निचले स्तर पर संघर्ष करना। और गाँधी की सबसे बड़ी असफलता भी यहीं रही।

सत्य तो यह था कि कुटिल ब्रिटिश शासन ने भारतीय जनता का शोषण सीधे नहीं किया, बल्कि सामंतों-जमींदारों जैसे बिचौलियों के माध्यम से। फिर भी किसान की पैरवी करने के बावजूद गाँधीजी उसे जमींदार के ख़िलाफ़ खड़े होने से लगातार मना करते रहे। जब मिदनापुर और गुंटूर के किसानों ने अंग्रेजों के साथ-साथ जमींदारों को भी लगान देने से मना किया*, तो गाँधीजी गृहयुद्ध जैसी स्थिति की कल्पना से भयभीत हो उठे। कईयों की भाँति मेरा भी मानना है कि गाँधीजी ने वर्ग-संघर्ष को मूर्त होने से रोकने के लिये असहयोग आंदोलन को स्थगित किया, चौरीचौरा तो एक साइड रीजन था। यहीं बूर्ज्वा के अलंबरदार होने का ठप्पा गाँधीजी पर कुछ यूँ लगा कि बिरला भवन में मरने के बाद से आज तक धुल् नहीं पाया। और इसका दूरगामी परिणाम यह हुआ, कि आजादी मिलते ही सारे रायबहादुर, रायसाहब, जमींदार, राजे-महराजे प्रिंस सूट को खद्दर से स्विच ओवर कर चरखे पे बैठ गये। अंग्रेजों के जाने के बाद पूर्ण स्वराज की क्रांति की धारा जिनके विरुद्ध मोड़नी थी, वही शासक बन बैठे। गोरे साहब गये तो ‘काले साहब’ गद्दीनशीन हुए। एक अभूतपूर्व क्रांति का ऐसा अभूतपूर्व बंटाधार इतिहास में और कहीं नहीं मिलता।

कुछ लोग मेरी इस बात से असहमत होंगे और सत्य भी है कि ग्राम स्वराज की बात करने वाले गाँधी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनका मुख्य प्रोटेगोनिस्ट किसान इतना मजबूर, इतना मजलूम हो जायेगा। लेकिन मेरा मानना है कि यह भारतीय बुर्जुआ वर्ग को काँग्रेस के साथ जोड़ने के प्रयासों का ही प्रतिफल है कि आज स्थिति पहले से ज्यादा बदतर है। संसाधनों का वितरण इतना असमान और असंतुलित हो गया है कि पचास-एक लोगों के पास इतनी दौलत है कि तीसरी दुनिया के आधे मुल्क़ खरीद लें, तो चालीस फीसदी जनता के पास एक ही रोटी है- तय करना पड़ता है कि सुबह खायेंगे या शाम को।

गाँधीजी को शायद इस भवितव्य का आभास हो गया था। संभवतः इसी कारण उन्होंने काँग्रेस को डिजॉल्व करने की बात की थी। लेकिन अन्य नेताओं में इतना साहस नहीं था। स्वयं नेहरू ने एडविना माउंटबेटन से यह बात कही थी**-

“We had lost all our faith in the divine cause of struggle for independence. We were praying that all this may get over soon. We had forgotten the loving caresses, family and all. I don’t think that any of us were ready to be tried and tested again. ” (स्वतंत्रता के लिये संघर्ष में हमारी आस्था समाप्त हो चुकी थी और हम बस दुआ कर रहे थे कि यह सब जल्द खत्म हो। हम स्नेहिल स्पर्श, परिवार और प्रेम भूल चुके थे और शायद ही हममें से कोई पुनः ऐसी परीक्षा देने को तैयार रहा होगा।)

यही हुआ कि थके हुए नेताओं ने जब मिली, जैसे मिली, जिस कीमत पर मिली, आजादी को स्वीकार किया और इतिहास के दृष्टिकोण से नवजात, लेकिन मानसिक रूप से बूढ़ा, आत्मबल-हत भारतीय समाज जैसे-तैसे रेंगता आगे बढ़ने लगा।

यशपाल अपने उपन्यास ‘झूठा सच’ में लिखते हैं कि 1948 में नेहरू जी की पुकार- अब नये सिरे से शुरु करना है/अपनी तक़दीर के मालिक हम ख़ुद हैं/ आदि राष्ट्र को उनके समान ही स्वप्न देखने पर मजबूर कर देती थी। लेकिन जब 15 साल बाद भी बूढ़े हो रहे नेहरू जी के शब्द नहीं बदले, तो समझ में नहीं आया कि धोखा कहाँ हुआ ! और तबसे आजतक ६० साल में भी कुछ भी तो नहीं बदला। नये सिरे से शुरुआत कभी नहीं हो पाई, और देश की जनता की तक़दीर आज भी उच्चवर्ग और नेता की दुरभिसंधि में कहीं बंधक है।

कहीं सुना था कि एक सच्चे महात्मा के पीछे हजारों पाखंडियों की भीड़ होती है। गाँधीजी के चेलों ने उनसे नैतिकता, चरित्र, पारदर्शिता, संयम और आत्मबल भले ही न सीखा हो, लेकिन लड़्कियों के कंधे पर हाथ रखना और गाल थपथपाना जरूर सीख लिया है। एक दार्शनिक विचारधारा की ऐसी ही परिणति होगी, अगर उसे सच्चे उत्तराधिकारी न मिल सके।

आज गाँधी नहीं हैं लेकिन विचार ज़िन्दा है। गाँधीवाद न सही, गाँधीगिरी ही सही। दिलों में न सही टी-शर्ट पे ही सही, उनकी तस्वीर अँकी तो है। लेकिन गाँधीजी जो प्रश्न हमारे लिये छोड़ गये थे, हम आज तक उनके समीकरण ही नहीं बना पाये हैं। गाँधी को राष्ट्र्पिता का दर्जा देकर हमने उन्हें पूजनीय तो बना दिया है लेकिन हमारे पापों के लिये अपना खून बहाने वाले उस शख़्स के चरित्र से, यहाँ तक कि उनकी गलतियों से जबतक यह देश सबक नहीं लेगा, इंडिया और भारत के बीच की खाई चौड़ी होती ही जायेगी। (..समाप्त)

सन्दर्भ: * इंडिया टुडे (आर.पी. दत्त)

** एडविना एंड नेहरू (कैथरीन क्लैमां)

ठेलनोपरांत- राजीव गाँधी अगर दो साल और जी लिये होते तो हमारे गाँव में भी इंटरनेट कनेक्शन होता। लिट्टे (अल्लाह मियाँ उन्हें जन्नत नसीब करे) की साजिश के चलते अगले दस दिनों के लिये सम्पर्क टूट रहा है। पटाखे फोड़ने हर साल की तरह इस साल भी गाँव जा रहा हूँ। देखते हैं इस साल महँगाई का गेहूँ की बालियों की खुशबू पर क्या असर पड़ा है।

राष्ट्रीय पर्व से ड्राई-डे का सफ़र..(भाग-१)


आज उस शख्स पर कुछ लिखने का मन कर रहा है, जो व्यक्तित्व की सीमाओं से परे उठकर एक विचारधारा, एक ‘वाद’ बन चुका है। जिसे दो महाद्वीपों की जनता ने एक काल में पूजा, दो देशों की संसदों ने जिसे धर्म प्रचारकों ईसा, हजरत, बुद्ध के बाद गुजरी सहस्राब्दि तक का सबसे महत्वपूर्ण व्यक्तित्व घोषित किया; फिर भी जिसका फंतासी चरित्र इतना विवादास्पद और विरोधाभासी रहा कि उसकी मृत्यु के ६० साल बाद भी हम आज तक तय नहीं कर पाये कि कि क्या गाँधी सचमुच ‘महात्मा’ थे..?

मैं तो उस पीढ़ी की पैदाइश हूँ, जिसमें गाँधी को गाली देना एक आम फैशन है। वह पीढ़ी जो अस्तित्व के अभूतपूर्व संकट का सामना कर रही है। जो अभी तक यह तय नहीं कर पाई है कि गियर कैसे बदला जाय कि मूल्य, भावनाएं और विरासत पीछे न छूट जायें.. और सबसे बढ़्कर, इस सफ़र में उन्हें साथ ले चलना भी है या नहीं!

व्यक्तिपूजा मुझे बिलकुल बर्दाश्त नहीं. इसलिये मैं गाँधीजी को अतिमानवीय नहीं मान सकता। आम आदमी की तरह गाँधीजी के चरित्र में भी खामियाँ थीं, कुछ तो बेहद बड़ी। इसके बावजूद गाँधी का समग्र मूल्याँकन एक ऐसे चरित्र को सामने लाता है, जिसमें अच्छाइयों ने चरित्रगत दोषों को ढकने में सफलता प्राप्त की है।

गाँधी की सबसे बड़ी सफलता इसीमें थी कि उन्होंने ३० करोड़ दबे-कुचले, शोषित, भीरू और स्वभावतः कायर लोगों के मुल्क को आत्मबल, अहिंसा और सत्याग्रह जैसे अमोघ अस्त्र दिये। वरना यही मुल्क है जिसे १८५७ की सशस्त्र क्रांति को प्रथम स्वातंत्र्य संघर्ष का नाम देने को लेकर अब भी मतभेद है। मुझे नहीं लगता कि सदियों से कुचली, आत्मगौरव विस्मृत जनता का 0.001 फ़ीसदी तबका भी सशस्त्र क्रांति के तरीकों को सलीके से सब्स्क्राइब कर सकता था। क्रांति सिर्फ हथियार उठाने से ही संभव नहीं हो जाती, अपितु उस हथियार की विचारधारा को भी आत्मसात करना होता है। वरना क्या कारण है कि भगत सिंह को ‘बम की फिलासफी’ नामक पर्चा लिखना पड़ा। क्या कारण है कि एक समय राष्ट्र की सर्वोत्कृष्ट मेधा द्वारा पोषित नक्सली विचारधारा राह भटककर आंतरिक शांति के लिये सबसे बड़ा खतरा बन चुकी है। कानू सान्याल से छत्रधर महतो के सफ़र में हथियारों की सॉफीस्टिकेशन तो बढ़ी है, लेकिन विचारधारा का अभूतपूर्व ह्रास हुआ है। सशस्त्र क्रांति और आतंकवाद के बीच एक बड़ा महीन फ़र्क होता है- विचारधारा का।

मुझे नहीं लगता कि तत्कालीन जनता इस फ़र्क को तमीज से समझ पाती। इसीलिये इस मुल्क़ को गाँधीवाद की सख्त जरूरत थी।

और यही वजह थी कि देश ने गाँधीजी को हाथोंहाथ लिया, सर-आँखों पर चढ़ाया, और यही गाँधी की कमजोरी भी बना। गाँधीजी ने कभी बहुजन की बात नहीं की, सर्वजन की बात की। इसीलिये उन्होंने ख़िलाफ़त जैसे सांप्रदायिक आन्दोलन का समर्थन किया। जिन्ना, रहमत अली, शौक़त अली और सुहरावर्दी जैसे वैमनस्य के बीजों को पनपने का मौका दिया और उस छोटे से तबके के प्रति तुष्टिकरण की नीति अपनाकर नासूर को कैंसर बन जाने दिया। किया तो उन्होंने यह सब येन-केन-प्रकारेण राष्ट्रीय एकता को बरकरार रखने के लिये। दोनों समुदायों को किसी भी प्रकार संयुक्त परिवार की तरह रखने के लिये। लेकिन बात बेहद बढ़ जाने तक शायद वे यह नहीं समझ पाये कि कैंसर का इलाज़ वैद्य या हक़ीम के पास नहीं, शल्य-चिकित्सक(Surgeon) के पास होता है। काश उस समय गाँधीजी ने बहुजन की कीमत पर अल्पसंख्यक तुष्टिकरण को बढ़ावा नहीं दिया होता तो मुल्क़ की तस्वीर आज कुछ और होती।

(जारी….)

7 महीने 16 दिन बाद…

27 जनवरी-12 सितम्बर.. 7 महीने से उपर हो चुके कुछ लिखे; और आज न लिखने का व्रत तोड़ बैठा।

ऐसा नहीं है कि कुल जमा 17 पोस्टों में अपनी समस्त सोच उड़ेलकर खाली हो गया था इसलिये किनारा कर लिया। ऐसा भी नहीं है कि आज्ञाकारी बालक की तरह ‘काकचेष्टा बकोध्यानम’ में तल्लीन हो गया होऊँ।

कहीं सुना था कि सबसे बड़ी तकलीफ़ आस्था टूटने की होती है। और जब किसी और में नहीं, स्वयं में आस्था भंग होने लगे तो क्या किया जाय, इस प्रश्न पर क्या कभी किसी ने विचार किया?

स्वयं में आस्था का भंग होना कोई ऐसी (दु:)घटना नहीं, जो रोज घटती हो। शायद इसीलिये इसका आभास मिलते ही लगने लगता है कि कुछ बहुत ग़लत हो रहा है।

ऐसा नहीं कि मेरे साथ कुछ ऐसा घटित हुआ हो। हाँ, इतना जरूर है कि परिवार, समाज, और अन्य की तो दूर, जब स्वयं की स्वयं से की गयी उम्मीदें भी सार्थक होती न दिखाई दें, ऐसा समय आने-सा लगा था। और उन्हीं क्षणों में निर्णय ले बैठा-‘टू कलेक्ट एंड बर्न एवरीथिंग, एंड अगेन स्टार्ट फ्रॉम एशेज..’। और यही वजह थी इस प्रकार ‘हाइबरनेट’ मोड में चले जाने की।

ख़ैर छोडि़ये, कहाँ से ये फालतू की बातें ले बैठा। असल में बड़े ‘ग्रे’ मूड में ये पोस्ट लिखने बैठा था। अब डर रहा हूँ कि इस आयतुल फारसी को पढ़ने की फ़ुरसत किसके पास होगी! सो अपने स्व में वापस लौटने का प्रयास करता हूँ।

कहाँ तो ब्लॉगजगत को ‘ले लो अपनी लकुटि कमरिया, बहुतहिं नाच नचायो’ कहकर बंदा पढ़ने-लिखने में मशग़ूल होने का भ्रम पाले बैठा था, कहाँ इतने दिनों बाद क़तई भावुक कर देने वाली पोस्ट और टिप्पणी पढ़कर फिर लकुटि कमरिया उठाने दौड़ पड़ा हूँ। ब्लॉगिंग की शुरुआत में सारथी जी की एक पोस्ट पढ़्ने को मिली थी, जिसमें उन्होंने ब्लॉगरों का वर्गीकरण किया था। पाँचवी श्रेणी के ब्लॉगर वे थे जिनके बारे में कहा गया था कि ये चार दिन की चाँदनी की तरह हैं। मैं भी उसी श्रेणी में गिना जाने लगा होऊँगा, ऐसी उम्मीद है।

ब्लॉगजगत में मेरे पथप्रदर्शक ‘सिद्धार्थ जी’ ने अपनी पहली टिप्पणी में ही कहा था- जितना लिखो, उससे कई गुना ज्यादा पढ़ना। और ऐसा मैनें किया भी। अगर किसी की पोस्ट पूरी ईमानदारी से पढ़कर उसपे कोई सार्थक टिप्पणी न करो, तो अपनी पोस्ट पर किसी की टिप्पणी अगोरने में अपराधबोध महसूस होता था। अस्तु, तीन-चार घंटे दैनिक की ब्लॉगरी के बाद जो बचे-खुचे पलछिन नसीब हुए, उसमें क्या पढ़ें और कितना पढ़ें? ये तो वही बात हुई कि ‘एकै लंगोटी, का धोयें का सुखायें’। हुआ बस इतना कि पाँचवे सेमेस्टर में इकसठ अशारिया छ: फ़ीसद नम्बर पाकर टापते रह गये। अब्बा हुजूर की नश्तर-ए-नजर ने कुछ यूँ भेदा कि ब्लॉगजगत को..‘तेरा तुझको सौंपते, क्या लागत है मोर’

लेकिन नहीं साहब, अब बी.टेक. के चौथे(और आखरी) साल में आकर ब्लॉगरी का चूहा फ़िर से पेट में दौड़ने लगा। और तीन घटनाएं ऐसी हुईं, जिन्होंने कलम में फिर से जान फूँक दी।

पहले दो तो फैमिली मैटर हैं- एक- सत्यार्थमित्र की क़िताब छपकर आना, दूसरी- सिद्धार्थ जी की सारी सफलता का(और सर के लगातार कम होते बालों का भी) राज़ उनकी श्रीमती जी, और हमारी अग्रजा ‘रचना जी’ का उनसे पृथक एक ब्लॉग- ‘टूटी-फूटी’ का निर्माण। ऐसा करके उन्होंने निश्चित ही स्वयं को बेटर-हॉफ़ सिद्ध किया है, लेकिन गर्व इस बात का है कि उनके इस क़दम से ‘सत्यार्थमित्र’ का रंग भी फीका हुआ है। सर्वहारा ने भी शासन में घुसपैठ की है, अब मॉस्को दूर नहीं…

तीसरा तो निहायत ही संजीदा मसला है। हमारे गिरिजेश जी को जाने कहां से हमारे ब्लॉग का पता मिला, और अपने चिठ्ठे पर उन्होंने मेरी तारीफ में जाने क्या-क्या लिख मारा कि मियाँ लोग हमारे ताबूत से भी कीलें उखाड़कर हमें निकाल लाये।

देखिये, मैं गिरिजेश जी को जानता भी नहीं हूँ। यह सिर्फ मुझे एक संजीदा ब्लॉगर सिद्ध करने का कुत्सित प्रयास है, और कुछ नहीं। लंठ जी को कोई ग़लतफ़हमी हुई है। ये दीग़र है कि उनकी इस ग़लतफ़हमी का हमने काफ़ी फायदा उठाया। उस पोस्ट की लिंक सबको सीना फुलाकर ई-मेल की। इस तुर्रे के साथ… हजारों साल नरग़िस अपनी बेनूरी पे रोती है, बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा..

और हाँ पाबला साहब, आशंकित होने की कोई बात नहीं। हम सर्वथा स्वस्थ-सानंद हैं, ब्लॉग पर तो हलचल होती रहेगी।

जो भी हो, एक पोस्ट तो हुई। भले ही 26 जनवरी से 15 अगस्त हो गये। शेष फिर कभी..

  • ठेलोपरांत- और हाँ, हम केवल शनिवार और रविवार को ब्लॉगिंग करेंगे। बहुत हुआ तो किसी-किसी सोमवार को। देखते हैं ये प्रतिज्ञा कितने महीने/दिन/घंटे चलती है।
    Review My Blog at HindiBlogs.org

    अपनी खबर..

    My photo
    पेशे से पुलिसवाला.. दिल से प्रेमी.. दिमाग से पैदल.. हाईस्कूल की सनद में नाम है कार्तिकेय| , Delhi, India

    अनुसरणकर्ता

    Your pictures and fotos in a slideshow on MySpace, eBay, Facebook or your website!view all pictures of this slideshow

    विजेट आपके ब्लॉग पर

    त्वम उवाच..

    कौन कहाँ से..